New Delhi: ICC T20 World Cup 2026: Canada vs United Arab Emirates (Image Source: IANS)
ICC T20 World Cup: यूएई ने कनाडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 20वें मुकाबले को 5 विकेट से जीता। इस जीत के साथ यूएई ग्रुप-डी की प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा की टीम ने 7 विकेट खोकर 150 रन बनाए। इस टीम ने 38 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से हर्ष ठाकर ने नवनीत धालीवाल के साथ चौथे विकेट के लिए 47 गेंदों में 58 रन की साझेदारी की।
नवनीत 28 गेंदों में 4 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद हर्ष ने श्रेयस मोव्वा के साथ पांचवें विकेट के लिए 28 गेंदों में 33 रन जोड़ते हुए टीम को 129 के स्कोर तक पहुंचाया।