ODI Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जिससे पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को टूर्नामेंट के शुरुआती हिस्से से बाहर रहना पड़ सकता है। हेजलवुड सिडनी में अकिलीज की समस्या से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। इस बीच सीन एबॉट को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
हेजलवुड को हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद में रिकवरी के दौरान उन्हें अकिलीज की समस्या हो गई। सिलेक्टर्स और मेडिकल स्टाफ के बीच बातचीत के बाद, यह फैसला लिया गया कि हेजलवुड फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में ही रहेंगे। उनके श्रीलंका में पहुंचने की कोई समयसीमा तय नहीं की गई है।
ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्टर टोनी डोडमेडे ने कहा कि यह फैसला हेजलवुड की लंबी अवधि की फिटनेस को ध्यान में रखकर लिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ अपना टी20 वर्ल्ड कप अभियान शुरू करेगी।