Ahmedabad: India Wins T20 World Cup 2026 (Image Source: IANS)
India Wins T20 World Cup: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए फाइनल प्राइज मनी घोषित कर दी है। न्यूजीलैंड को खिताबी मैच में 96 रन से मात देने के बाद भारत को 26,39,423 अमेरिकी डॉलर बतौर प्राइज मनी मिलेंगे।
रनर-अप न्यूजीलैंड को 14,22,692 डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। इस बार की प्राइज मनी साल 2024 में घोषित आईसीसी टूर्नामेंट प्राइज मनी में इजाफे का दिखाती है। सेमीफाइनल गंवाने वाली साउथ अफ्रीकी टीम को 10,05,577 डॉलर, जबकि इंग्लैंड की टीम को 9,74,423 डॉलर प्राइज मनी के तौर पर मिलेंगे।
चार टीमें, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, जो सुपर 8 में पहुंचीं लेकिन नॉकआउट में आगे नहीं बढ़ पाईं, उन्हें क्रमशः 5,38,269 डॉलर, 5,22,692 डॉलर, 4,91,538 डॉलर और 4,75,962 डॉलर मिलेंगे।