T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम एक फेरबदल के साथ उतरी है। कीवी टीम में कोल मैककोन्ची के स्थान पर जैकब डफी को शामिल किया गया है।
टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। हम उन्हें एक ऐसे स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे, जिसे हासिल किया जा सके। यह शानदार मौका है। लड़कों को इससे आत्मविश्वास मिलेगा। यह सबसे बड़ा मंच है। मैककॉन्ची के स्थान पर डफी खेल रहे हैं।"
वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "पहले बल्लेबाजी करने पर खुशी हुई क्योंकि हम काफी अच्छा कर रहे हैं। सेमीफाइनल या फाइनल में रन बनाना हमेशा अच्छा होता है। यह नया वर्ल्ड कप है और हम इसके लिए उत्साहित हैं। उम्मीद है कि हम उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमारी टीम में कोई बदलवा नहीं है।"