ICC T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है। देशभर में भारत की जीत के लिए प्रार्थना की जा रही है। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा को उम्मीद है कि उनका भाई इस मैच में चौके-छक्कों की बरसात करेगा और टीम इंडिया इस मुकाबले को अपने नाम करेगी।
नेहा सिंह ने 'आईएएनएस' से कहा, "हमारा पूरा परिवार इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित है। हमें उम्मीद है कि इस मैच में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करेंगी। रिंकू भैया भी चौके-छक्कों की बरसात करेंगे। मैं भारतीय टीम को इस मुकाबले के लिए शुभकामनाएं देना चाहती हूं। आज महाशिवरात्रि भी है।"
पश्चिम बंगाल के बेहाला में भारत की जीत के लिए यज्ञ किया गया। भले ही खराब मौसम इस मुकाबले में रुकावट डाल सकता है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि भारत ही इस मुकाबले को अपने नाम करेगा।