Prcatice Session Ahead of T20 World Cup 2026 First Semifinal- South Africa vs New Zealand (Image Source: IANS)
Prcatice Session Ahead: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार को ईडन गार्डन्स में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-1 खेला जाना है, जिसे जीतने वाली टीम 8 मार्च को खिताबी मुकाबले में उतरेगी।
दोनों ही टीमों का कैंपेन अब तक शानदार रहा है। ब्लैक कैप्स ने अपने सुपर 8 ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल करके सेमीफाइनल में जगह पक्की की, जबकि साउथ अफ्रीका ने ग्रुप 1 में अपना दबदबा बनाया, जिसमें भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत भी शामिल रही। यह टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय है।
अनुमान के मुताबिक, इस मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका कम है। शहर में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। 'एक्यूवेदर' के मुताबिक, शुरुआत में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शाम के समय तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है।