T20 World Cup: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। टीम सुपर-8 से आगे नहीं जा सकी। विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम स्वदेश लौट चुकी है। इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जिसने फील्ड पर लगातार शर्मनाक प्रदर्शन कर रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के कैंडी में एक होटल में रहने के दौरान एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने महिला स्टाफ के साथ बदतमीजी की। घटना के बाद टीम मैनेजर ने खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया। यह घटना मेजबान श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के आखिरी सुपर 8 मैच से पहले हुई थी।
टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट के मुताबिक, "श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के आखिरी सुपर 8 मैच से पहले, पाकिस्तान वर्ल्ड कप टीम के एक खिलाड़ी ने एक महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ बदतमीजी की।"