टी20 विश्व कप: शिमरोन हेटमायर का रिकॉर्ड अर्धशतक, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 183 का लक्ष्य दिया (Image Source: IANS)
टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप सी का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच ईडन गार्डेन में खेला जा रहा है। स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड को जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य दिया है।
वेस्टइंडीज को सलामी बल्लेबाजों ब्रैंडन किंग और शाई होप ने धीमी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 54 रन जोड़े। कप्तान होप 22 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए। 58 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में किंग 30 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए।
तीसरे विकेट के लिए शिमरोन हेटमायर और रोवमन पॉवेल के बीच 37 गेंद पर 81 रन की तेज साझेदारी हुई। पॉवेल 14 गेंद पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए।