भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाना है। दोनों टीमों के लिए सुपर-8 का यह पहला मैच है। ग्रुप स्टेज में अजेय रही दोनों ही टीमें सुपर-8 की शुरुआत भी जीत के साथ करना चाहेंगी। दक्षिण अफ्रीका के कोच शुक्री कॉनराड का मानना है कि भारतीय टीम पर दबाव ज्यादा होगा।
शुक्री कॉनराड ने अभ्यास सत्र के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "दोनों टीमों पर दबाव है, लेकिन मौजूदा चैंपियन होने के नाते भारत इसे ज्यादा महसूस करेगा। दक्षिण अफ्रीका दबाव को अपनाएगा और उसका फायदा उठाएगा, न कि उससे घबराएगा।"
उन्होंने कहा, "भारतीय टीम पर सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचने का दबाव होगा। उम्मीद है कि हम उन्हें एक्सपोज कर पाएंगे और उस दबाव में उन्हें कमजोर बना पाएंगे। हालांकि, भारतीय टीम कमजोर नहीं है।"