श्रीलंका और जिम्बाब्वे टी20 विश्व कप 2026 का अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला गुरुवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेलेंगी। सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी दोनों टीमें ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए जोर लगाएंगी। इसलिए ये मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
ग्रुप बी में श्रीलंका फिलहाल शीर्ष स्थान पर काबिज है। श्रीलंका ने अपने तीन मैच जीते हैं और उसके 6 अंक हैं। श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से, ओमान को 105 रन से और ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल कर श्रीलंका अपने शीर्ष स्थान को बरकरार रखने उतरेगी।
जिम्बाब्वे ने विश्व कप में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। सिकंदर रजा की कप्तानी वाली इस टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने शुरुआती 2 मैच जीते। ओमान के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल करने वाली श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया था। आयरलैंड के खिलाफ मैच बारिश की वजह से धुल गया था। इस मैच से मिले 1 अंक लेकर कुल 5 अंक के साथ जिम्बाब्वे ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल कर जिम्बाब्वे 7 अंक के साथ ग्रुप में पहले स्थान पर रहते हुए सुपर-8 में प्रवेश करना चाहेगी।