टी20 विश्व कप: सुपर-8 की तस्वीर साफ कर देंगे आज के मुकाबले, भारत के अलावा पाकिस्तान के मैच पर भी नजर (Image Source: IANS)
टी20 विश्व कप में आज ग्रुप ए की चार और ग्रुप डी की दो टीमें मैदान में उतरेंगी। दिन की शुरुआत ग्रुप डी के मुकाबले से होगी, जबकि शाम को मेजबान भारत का मैच खेला जाएगा। सुपर 8 चरण की तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है, लेकिन कुछ टीमों के लिए आज का दिन निर्णायक साबित हो सकता है।
पहला मुकाबला सुबह 11:00 बजे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा।
ग्रुप डी में स्थिति पहले ही काफी स्पष्ट है। दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड चार में से तीन मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमें सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।