टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: स्कॉटलैंड पर नामीबिया की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को हराया (Image Source: IANS)
नामीबिया और अफगानिस्तान ने बुधवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के चलते टॉस के बगैर ही रद्द हो गया।
बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 में खेले गए सातवें वार्म अप मुकाबले में नामीबिया ने स्कॉटलैंड को 6 रन से मात दी।
नामीबिया ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 226 रन बनाए। इस टीम के लिए लौरेन स्टीनकैंप ने 24 रन देकर 51 रन की पारी खेली, जबकि जैन फ्रायलिंक ने 44 गेंदों में 3 छक्कों और 13 चौकों के साथ 88 रन की पारी खेली।