ODI World Cup: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की एड-हॉक कमेटी ने पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तमीम की नियुक्ति नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल की तरफ से अमीनुल इस्लाम के नेतृत्व वाले मौजूदा बोर्ड को भंग करने के बाद की गई है। पिछले साल बीसीबी के चुनावों में अनियमितताओं के सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।
यह फैसला 11 मार्च को खेल मंत्रालय की ओर से शुरू की गई जांच के बाद आया, जिसमें पांच सदस्यीय समिति को 6 अक्टूबर को हुए चुनावों में हेरफेर, दुर्व्यवहार और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोपों की जांच सौंपी गई थी। बीसीबी ने पहले इस पैनल के गठन पर आपत्ति जताते हुए इसे क्रिकेट प्रशासन में सरकार का अनावश्यक हस्तक्षेप बताया था।
मीडिया ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया में कई तरह की गड़बड़ियां पाई गईं। राष्ट्रीय खेल परिषद (एनएससी) के खेल निदेशक अमीनुल एहसान ने कहा कि यह रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को सौंप दी गई है। इसके साथ ही नई बनाई गई 11 सदस्यीय अंतरिम समिति का विवरण भी साझा किया गया है।