ICC Cricket World Cup Match: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। रविवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 290 रन बनाए। टीम की ओर से तंजीद हसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत अच्छी रही। सैफ हसन और तंजीद हसन तमीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 18.1 ओवर में 105 रनों की साझेदारी निभाई। सैफ 55 गेंदों का सामना करने के बाद 36 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नजमुल हुसैन शान्तो भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लिटन दास ने 51 गेंदों में एक चौके और छक्के की मदद से 41 रन बनाए।
हालांकि, तंजीद हसन एक छोर संभालकर खड़ रहे, और उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। तंजीद ने 107 गेंदों में 107 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के लगाए। तौहीद हृदोय ने अंत के ओवरों में बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 48 रनों की नाबाद पारी खेली। हृदोय ने अपनी पारी में 4 चौके लगाए।