T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए वानखेड़े के मैदान पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। भारत ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने टी20 विश्व कप के इतिहास का तीसरा और अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम सर्वाधिक बार 250 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है। यह छठा मौका है जब भारतीय बल्लेबाजों ने 250 से ज्यादा रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।