अफगानिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला टी20 जीत चुकी भारतीय टीम इस मैच जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी।
भारतीय टीम ने रविवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले को 38 गेंद रहते 7 विकेट से जीता था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इब्राहिम जादरान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान को पहले टी20 में खेल के हर विभाग में पीछे छोड़ा था।
गेंदबाजी में भारत की तरफ से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह दोनों ही बेहद प्रभावी रहे थे, वहीं स्पिन गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल शानदार रहे थे। वहीं, बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने अपना बेखौफ अंदाज दिखाया था और 32 गेंदों पर 82 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। ईशान किशन ने भी 42 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने 157 के लक्ष्य को 13.4 ओवर में हासिल कर लिया था।