कप्तान अमेलिया केर के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, हासिल किया वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा लक (Image Source: IANS)
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। कप्तान अमिलेया केर की विस्फोटक नाबाद शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने महिला वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस मामले में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम का रिकॉर्ड तोड़ा।
बुधवार को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वेलिंगटन में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान लौरा वॉल्वर्ड्ट के 69, एनेके बॉश के 91, और कोले ट्रायन के 25 गेंदों पर बनाए 52 रन की मदद से 6 विकेट पर 346 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड को जीत के लिए इतिहास रचना था, क्योंकि महिला वनडे क्रिकेट में इतना बड़ा लक्ष्य पहले कभी हासिल नहीं हुआ था। न्यूजीलैंड ने कप्तान अमेलिया केर की शतकीय पारी के दम पर इतिहास रचा और 2 विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की।