Indore: 3rd ODI: India vs New Zealand (Image Source: IANS)
New Zealand: भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में 25 रन की पारी खेली। 24 गेंदों में तिलक ने 1 छक्का और 2 चौके लगाए। इस पारी के साथ तिलक भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबले में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
तिलक वर्मा ने साल 2025 से अब तक पाकिस्तान के खिलाफ 4 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 77.50 की औसत के साथ 155 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 8 छक्के और 9 चौके निकले।
इस लिस्ट में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध साल 2012 से 2024 के बीच 11 मुकाबले खेले, जिसमें 70.28 की औसत के साथ 492 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और 49 चौके लगाए।