भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिली है। गुजरात के अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन होगा। यह दूसरा मौका है जब देश में खेलों के इस महाकुंभ का आयोजन होगा। पूर्व में 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन राजधानी दिल्ली में हुआ था। दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और दूसरे स्थान पर रहा था। कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में उस रिकॉर्ड के टूटने की उम्मीद है।
भारतीय दल का कॉमनवेल्थ खेलों में हमेशा से अच्छा प्रदर्शन रहा है। 1930 से खेले जा रहे खेलों में पदक जीतने के मामले में भारत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, और कनाडा के बाद चौथे स्थान पर है। भारत ने अब तक 203 स्वर्ण, 190 रजत और 171 कांस्य सहित कुल 564 पदक जीते हैं।
भारत के लिए कॉमनवेल्थ खेलों में सबसे लकी खेल निशानेबाजी रही है। भारत अगर खेलों के इस महाकुंभ में ओवरऑल पदक तालिका में चौथे स्थान पर है, तो इसमें निशानेबाजी का सबसे अहम योगदान रहा है। भारत ने निशानेबाजी में सर्वाधिक पदक जीते हैं।