ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन टेस्ट में हुए बॉल-टैम्परिंग मामले पर बयान दिया है। ख्वाजा ने कहा है उस टेस्ट के दौरान सैंडपेपर के इस्तेमाल की जानकारी पूरी टीम को थी।
ख्वाजा ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को बताया, "यह हम सभी ने किया था। इसमें कोई एक बल्लेबाज, गेंदबाज या स्टाफ नहीं था। मैंने ड्रेसिंग रूम में टीम से कहा कि वे जिम्मेदारी लें, न कि स्मिथ, वार्नर और बैनक्रॉफ्ट की बात करें।"
उन्होंने कहा, "एक आदर्श दुनिया में, मैं ऐसा नहीं करना चाहता। मैं वह नहीं बनना चाहता जो सामने आकर सच के बारे में बात करे। दिक्कत यह है कि मुझे सच में लगा था कि आठ साल बाद अब तक सच सामने आ गया होता। शायद मुझे लगा था कि वॉर्नर ने इसका पर्दाफाश कर दिया होगा, या कोई और इसके बारे में ज्यादा बात करेगा। मुझे बस यह नहीं लगा था कि यह इस हद तक पहुंचेगा। लेकिन जैसे-जैसे यह लंबा चला, और शुरू से ही, मैं इसे मिलकर स्वीकार करने की कोशिश कर रहा था।"