इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19 वें सीजन (आईपीएल 2026) की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के पहले 16 दिनों का शेड्यूल जारी कर दिया है।
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि पिछले 18 सीजन के पहले मुकाबले किन 2 टीमों के बीच खेले गए हैं।
आईपीएल 2008 का पहला मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला गया था। इस मैच में केकेआर ने 140 रन से जीत दर्ज की थी। आईपीएल 2009 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बीच खेला गया था। मुंबई ने 19 रन से मैच जीता था। आईपीएल 2010 का पहला मुकाबला केकेआर और डेक्कन चार्जेस के बीच खेला गया था। केकेआर 11 रन से जीत थी।