Ahmedabad: IPL 2025 Final - Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru (Image Source: IANS)
Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने आगामी सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विराट कोहली फिलहाल इंग्लैंड में ही ट्रेनिंग कर रहे हैं। कोहली ने ट्रेनिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिग्गज बल्लेबाज बेहतरीन टच में दिख रहे हैं। कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई अपनी ट्रेनिंग की वीडियो में 'आईपीएल 2026' लिखा है।
आरसीबी ने कोहली के वीडियो को शेयर किया है। फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा, "रन मशीन अच्छी तरह से तैयार दिख रही है। चलो आईपीएल 2026 की तैयारी अभी शुरू करते हैं।"