Kolkata Knight Riders: मुंबई इंडियंस (एमआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। इस टीम ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विरुद्ध 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस ने पिछली बार साल 2012 में किसी आईपीएल सीजन का अपना पहला मैच जीता था। कप्तान पंड्या ने बताया कि टीम को सीजन के अपने पहले मैच में जीत का लंबे समय से इंतजार था।
हार्दिक पंड्या ने कहा, "स्पष्ट रूप से, सीजन के पहले मैच में जीत हासिल करने के लिए हमें लंबे समय से इंतजार था। हर बार हम सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करना चाहते हैं। पूरी टीम बहुत खुश है कि हम ऐसा कर पाए।"
रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।