Navi Mumbai: ICC Women’s World Cup Semi-final – India vs Australia (Image Source: IANS)
World Cup Semi: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी समेत पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना और श्रीलंकाई बल्लेबाज हर्षिता समरविक्रमा को फरवरी माह के लिए 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए नामित किया गया है।
दाएं हाथ की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत की गेंदबाजी की अगुवाई की। वह सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनकर उभरीं, जिन्होंने 10.87 की औसत के साथ 8 विकेट हासिल किए।
अरुंधति रेड्डी ने सीरीज के पहले मैच में 22 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। अगले मैच में 30 रन देकर 2 विकेट निकाले। सीरीज के तीसरे मैच में 35 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। विकेट लेने की उनकी काबिलियत ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखने में बहुत अहम साबित हुई। आखिरकार भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की।