तीसरा टी20: बटलर का तूफानी अर्धशतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप (तीसरा टी20: बटलर का तूफानी अर्धशतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप)
इंग्लैंड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल करते हुए सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' किया।
मेजबान टीम ने सीरीज का पहला मैच 119 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद अगले मैच को 6 विकेट से जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली। श्रीलंका के पास तीसरा मैच जीतकर सम्मान बचाने का मौका था, लेकिन इसमें मेहमान टीम विफल रही।
शनिवार को टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम 18.5 ओवरों में सिर्फ 124 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। पाथुम निसंका (36) ने लाहिरू उदारा के साथ पहले विकेट के लिए 13 गेंदों में 22 रन की साझेदारी की। लाहिरू 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद टीम ने 52 के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिए।