यह जीत पूरे मुंबई क्रिकेट परिवार की है: अजिंक्य नाइक (Image Source: IANS)
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने चुनाव संपन्न होने पर खुशी जताई है। चुनाव में अजिंक्य नाइक गुट के लोगों को अधिकांश पद पर जीत मिली है।
अजिंक्य नाइक ने कहा, "यह हमारे मैदान क्लबों, सचिवों और हर पुरुष और महिला क्रिकेटरों की जीत है। यह जीत पूरे मुंबई क्रिकेट परिवार की है। जीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शरद पवार के अपार सहयोग से संभव हो पाई। आशीष शेलार का निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिला। इसके लिए उन्हें हार्दिक धन्यवाद देता हूं। हमने 16 में से 12 सीटें जीती हैं।"
शरद पवार पैनल के विजयी उम्मीदवारों में उपाध्यक्ष जीतेन्द्र अव्हाड, सचिव उमेश खानविलकर, संयुक्त सचिव नीलेश भोसल, और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र शेवाले हैं।