ICC T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में भारतीय टीम की भिड़ंत 5 मार्च को इंग्लैंड से होगी। टीम इंडिया ने रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर वेस्टइंडीज को हराकर अंतिम चार में अपनी जगह बनाई है। वहीं, इंग्लैंड ने सुपर-8 राउंड के अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है।
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम का पलड़ा इंग्लैंड के खिलाफ भारी रहा है। टीम इंडिया ने 22 मुकाबलों में से 17 में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपने शानदार रिकॉर्ड को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भी बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए, आपको उन 5 गेंदबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने भारत-इंग्लैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट चटकाए हैं।
क्रिस जॉर्डन: भारत-इंग्लैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट निकालने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन के नाम है। जॉर्डन ने भारत के खिलाफ 16 मैचों में कुल 24 विकेट निकाले हैं। जॉर्डन भारत के खिलाफ एक मैच में 4 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं। उनका इकोनॉमी 9.28 का रहा है।