'टाइगर्स तैयार हैं,' आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी लॉन्च (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जिससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है।
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पारंपरिक लाल और नीले रंग को बरकरार रखा है, लेकिन जर्सी के बीच का पैटर्न बदल दिया गया है। अब इसमें ऊपर से नीचे तक नीले और लाल रंग की स्ट्रिप्स का मिश्रण दिखता है। फ्रेंचाइजी के अनुसार, इस नए डिजाइन की प्रेरणा 'टाइगर स्पिरिट' से ली गई है, जो टीम और उसके शहर की पहचान को दर्शाती है।
गुरुवार को फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम की कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज ने पुरुष टीम के कप्तान अक्षर पटेल के साथ मिलकर नई जर्सी लॉन्च की। इस वीडियो में मध्यक्रम के बल्लेबाज नीतीश राणा भी नजर आए, जिन्हें आईपीएल 2026 की नीलामी में टीम में शामिल किया गया था।