न्यूजीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने कहा कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण इतना संतुलित है कि किसी एक गेंदबाज को अलग से निशाना बनाना मुश्किल है। उन्होंने मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय गेंदबाजों के अनुशासन की तारीफ की, जिसकी वजह से मेजबान टीम लगातार दबाव में रही।
हैमिल्टन में तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद भारत फिलहाल सीरीज में 2-0 से आगे है। ऑकलैंड और वेलिंगटन में न्यूजीलैंड को मिली दोनों हार में भारतीय तेज गेंदबाजों, अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज, आकिब नबी और गुरनूर बरार, का अहम रोल रहा। गुरनूर बरार इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा 7 विकेट ले चुके हैं।
चौथे वनडे मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीफर्ट ने कहा, "वे सभी बहुत अच्छी गेंदबाजी करते हैं और हर कोई कुछ अलग करने की कोशिश करता है। अर्शदीप का बाएं हाथ का गेंदबाज होना भी काफी अहम है। सच कहूं तो, वे एक टीम के तौर पर बहुत अच्छा काम करते हैं। वे सभी थोड़ी अलग-अलग तरह की गेंदबाजी करते हैं। पिछले दो मैचों में उन्होंने पिच का बहुत अच्छे से फायदा उठाया। मैं किसी एक खिलाड़ी को अलग से निशाना नहीं बना सकता, मुझे लगता है कि वे मिलकर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।"