T20 World Cup: आईपीएल 2026 के बीच गुजरात टाइटंस (जीटी) को बड़ा झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज टॉम बैंटन इंजरी की वजह से इस सीजन के बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। बैंटन की जगह पर जीटी ने साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन को टीम में शामिल किया है।
टॉम बैंटन उंगली की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने बैंटन को 2 करोड़ की बोली लगाते हुए टीम से जोड़ा था। हालांकि, उन्हें इस सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। विकेटकीपर-बल्लेबाज एस्टरहुइजन ने हाल ही में पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में साउथ अफ्रीका के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। एस्टरहुइजन का प्रदर्शन बल्ले से शानदार रहा था और उन्होंने 5 पारियों में 145 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 200 रन बनाए थे।