अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत के सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने यूएई के खिलाफ 160 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। आर्यवीर ने बताया कि उन्होंने मैच से पहले अपने पिता और भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग से एक बड़ी शतकीय पारी खेलने का वादा किया था। आर्यवीर की इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 70 रनों से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।
आर्यवीर ने 168 गेंदों की पारी में 17 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड की टर्न होती पिच पर आ रही चुनौतियों के बावजूद, उन्होंने लंबी पारी खेलने और टीम के लिए बड़ा योगदान देने का पक्का इरादा कर लिया था।
मैच के बाद आर्यवीर ने कहा, "मैंने शुरुआत की और तय किया कि लंबी पारी खेलूंगा और लगभग 40 ओवर तक बल्लेबाजी करूंगा। पिच पर चुनौतियां थीं। मैं डॉट गेंदों को लेकर परेशान नहीं हुआ, क्योंकि मुझे पता था कि मैं बाद में रन बना लूंगा। मैं एक बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहता था।"