अंडर-19 एशिया कप: आर्यवीर ने दिखाए पिता वीरेंद्र सहवाग वाले तेवर, यूएई के खिलाफ 24 बाउंड्री के साथ जड़े 160 रन (अंडर-19 एशिया कप: आर्यवीर ने दिखाए पिता वीरेंद्र सहवाग वाले तेवर, यूएई के खिलाफ 24 बाउंड्री के साथ जड़े 160 रन)
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप 2026 में मंगलवार को यूएई के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने पिता वीरेंद्र सहवाग के अंदाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 168 गेंदों में 7 छक्कों और 17 चौकों के साथ 160 रन कूटे।
अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में जारी इस मुकाबले में भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी चुनी। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ आर्यवीर बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे। इस जोड़ी के बीच 83 गेंदों में 62 रन की साझेदारी हुई।
लक्ष्य रायचंदानी 32 गेंदों में 2 चौकों के साथ 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद आर्यवीर ने वीके विनीत के साथ दूसरे विकेट के लिए 183 गेंदों में 193 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 255 के स्कोर तक पहुंचा दिया।