पाकिस्तान ने एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 9 विकेट से रौंदा।
बांग्लादेश से मिले 139 रनों के लक्ष्य को पाकिस्तान ने सिर्फ एक विकेट खोकर 21.5 ओवर में हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत शानदार रही और पहले विकेट के लिए उस्मान खान और हयाम खान ने मिलकर 20.4 ओवर में 123 रन जोड़े। हयाम खासतौर पर अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 72 गेंदों का सामना करते हुए 69 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग में हयाम ने 8 चौके और एक छक्का लगाया।
वहीं, उस्मान खान ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे। उस्मान 54 गेंदों में 64 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। अब्दुल कादिर 8 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की तरफ से एकमात्र विकेट रोबिउल हसन ने चटकाया।