अंडर-19 एशिया कप: शाह फैसल का अर्धशतक, अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 113 रन से रौंदा (अंडर-19 एशिया कप: शाह फैसल का अर्धशतक, अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 113 रन से रौंदा)
अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में खेले गए मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 113 रन से रौंदा।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम 49 ओवरों में 231 रन पर सिमट गई। इस टीम को महज 19 के स्कोर पर फरीदुल्लाह (15) के रूप में पहला झटका लगा, जिसके बाद टीम ने सुभान जखैल (4) का विकेट भी खो दिया।
यहां से आबिदुल्लाह नादरजन ने नोमान सलारजई के साथ चौथे विकेट के लिए 20 रन जुटाकर टीम को अर्धशतक के पार पहुंचाया। 58 के स्कोर पर आबिदुल्लाह नादरजन (15) आउट हुए। इसी स्कोर पर सलारजई (16) के रूप में टीम ने चौथा विकेट भी खो दिया।