अंडर 19 वर्ल्ड कप: आरोन का शतक, अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदकर 10वीं बार फाइनल में भारत (Image Source: IANS)
आरोन जॉर्ज की शतकीय पारी के साथ भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में अफगानिस्तान के विरुद्ध 7 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ टीम इंडिया ने 10वीं बार खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है, जहां उसका सामना 6 फरवरी को इंग्लैंड से होगा।
बुधवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए अफगानिस्तान ने 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए। इस टीम को उस्मान सादात और खालिद अहमदजई की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। अहमदजई 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
यहां से सादात ने फैसल शिनोजादा के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 117 के स्कोर तक पहुंचाया। सादात ने 39 रन टीम के खाते में जोड़े।