अंडर 19 वर्ल्ड कप के हीरो वैभव सूर्यवंशी को सीएम नीतीश कुमार ने सम्मानित किया, सौंपा 50 लाख रुपए का (Image Source: IANS)
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के साथ बिहार राज्य को गौरवान्वित करने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपए का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पटना पहुंचने पर क्रिकेटर वैभव का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुए कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 में भारत की जीत में बिहार के क्रिकेटर वैभव ने अपनी महत्वूपर्ण भूमिका निभाई। वह अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बने हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के 7 मुकाबलों में 62.71 की औसत के साथ 439 रन बनाए। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे पायदान पर रहे।