अंडर 19 वर्ल्ड कप: म्हात्रे-खिलन ने निकाले 6 विकेट, पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत (Image Source: IANS)
भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 मुकाबले में पाकिस्तान को 58 रन से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल-2 में जगह बना ली है, जहां 4 फरवरी को उसका सामना अफगानिस्तान से होगा।
पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 33.3 ओवरों में जीत की दरकार थी, लेकिन टीम इंडिया ने न सिर्फ सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया, बल्कि इस मैच को भी अपने नाम कर लिया।
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में रविवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 49.5 ओवरों में 252 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया 47 के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से विहान मल्होत्रा ने वेदांत त्रिवेदी के साथ चौथे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। विहान 43 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद वेदांत त्रिवेदी ने मोर्चा संभाला।