अनाधिकारिक टी20 सीरीज: फ्लिंटॉफ का चौका, ऑस्टेलिया-ए ने भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से हराया (अनाधिकारिक टी20 सीरीज: फ्लिंटॉफ का चौका, ऑस्टेलिया-ए ने भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से हराया)
ऑस्ट्रेलिया-ए की महिला टीम ने भारत-ए के खिलाफ शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए पहले अनाधिकारिक टी20 मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने 3 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज के शेष मुकाबले 15 और 17 सितंबर को खेले जाने हैं।
शनिवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम 19 ओवरों में 117 रन पर सिमट गई। मेजबान टीम ने 4 के स्कोर पर दिनेश वृंदा (1) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद शिप्रा शर्मा ने कप्तान अनुष्का शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 13 रन जुटाए।
टीम ने 17 के स्कोर पर अनुष्का (6) का विकेट भी गंवा दिया। यहां से शिप्रा ने तेजल हसबनीस के साथ तीसरे विकेट के लिए 15 रन जुटाए। तेजल 15 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 22 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि शिप्रा ने 17 रन की पारी खेली।