अनौपचारिक टेस्ट: दोहरे शतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए देवदत्त पडिक्कल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेली शानदार पारी (अनौपचारिक टेस्ट: दोहरे शतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए देवदत्त पडिक्कल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेली शानदार पारी)
भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। दूसरी पारी में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 199 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, वह अपने दोहरे शतक से चूक गए।
देवदत्त पडिक्कल 248 गेंदों का सामना करने के बाद 199 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस बेहतरीन पारी में 24 चौके और 3 छक्के लगाए। न्यूजीलैंड ए के तेज गेंदबाज जैक गिब्सन की गेंद पडिक्कल के पैड पर लगी, जिसके बाद गेंदबाज और विपक्षी टीम ने जोरदार अपील की और अंपायर ने अपनी उंगली उठा दी। हालांकि, भारतीय बल्लेबाज अंपायर के फैसले से पूरी तरह से नाखुश नजर आया और उनके चेहरे पर निराशा साफतौर पर दिखाई दी।