अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भारतीय टीम को टी20 विश्व कप जीतने पर दी बधाई (Image Source: IANS)
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी है।
सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा, "टी20 क्रिकेट विश्व कप में जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई।"
अमेरिकी राजदूत विश्व कप में भारत और अमेरिका के बीच खेले गए मैच को देखने के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे। इस दौरान वह आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह से भी मिले थे। शाह और सर्जियो ने एक-दूसरे से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं।