ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर विजय हजारे ट्रॉफी लीग स्टेज में मध्यप्रदेश की कप्तानी करेंगे। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने गुरुवार को कप्तान के रूप में वेंकटेश के नाम की घोषणा की। लीग स्टेज 24 दिसंबर से 8 जनवरी, 2026 तक अहमदाबाद में खेला जाएगा।
मध्य प्रदेश की कप्तानी मिलना वेंकटेश अय्यर के करियर के लिए बेहद अहम पड़ाव है। वेंकटेश को आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को हुई नीलामी में आरसीबी ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2021 से 2025 तक वह केकेआर का हिस्सा थे।
मध्यप्रदेश की टीम में अनुभवी यश दुबे के साथ आईपीएल स्टार कुमार कार्तिकेय भी शामिल हैं। कार्तिकेय 2022 से 2024 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद 2025 में राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए थे। शुभम शर्मा, हरप्रीत सिंह और माधव तिवारी भी 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। माधव तिवारी के साथ फिलहाल फिटनेस की समस्या है।