Ranji Trophy: जम्मू कश्मीर ने बंगाल क्रिकेट अकादमी के मैदान पर इतिहास रच डाला। पारस डोगरा की कप्तानी में जम्मू कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहली बार अपनी जगह बना ली है। जम्मू कश्मीर ने सेमीफाइनल मुकाबले में मजबूत बंगाल की टीम को 6 विकेट से हराते हुए ऐतिहासिक जीत की।
टीम के यादगार प्रदर्शन से बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास भी गदगद हो गए हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने टीम के इस ऐतिहासिक सफर के लिए बीसीसीआई का खासतौर पर धन्यवाद किया है।
बीसीसीआई अध्यक्ष ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत करते हुए कहा, "मैं आपको पूरी ईमानदारी से बताता हूं कि यह बहुत ही संतुष्टि वाला एहसास है, क्योंकि यहां तक पहुंचने की शुरुआत जून 2021 से हुई थी। सबसे पहले मैं बीसीसीआई और खासतौर पर जय शाह को इस कामयाबी का क्रेडिट देना चाहूंगा। उन्होंने मेरे पर भरोसा दिखाया और जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन का डायरेक्टर रहने पर मुझे पूरा सपोर्ट किया।"