विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने आईसीसी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने फिर मुंह की खाई है। आईसीसी के सामने उसके तमाम ना-नुकूर, धमकी-विरोध और जिहादी प्रतिरोध सब बेकार हुए हैं।
विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मियां शरीफ ने बदमाशी कर बांग्लादेश को तो बिना खेले ही क्रिकेट से बाहर करा दिया, किंतु पाकिस्तान टीम को फिर से भारत के सामने ही हारने को खड़ा कर दिया।"
लोगों से राय मांगते हुए उन्होंने लिखा, "महाशिवरात्रि है और असुरों के संहारक भगवान भोले के अनन्य भक्त श्री राम की युद्ध भूमि लंका में आज क्रिकेट का रण सजेगा। क्या आज सायं काल हमारे पड़ोसी देश में फिर से क्रिकेट प्रेमियों और खेल द्रोहियों के बीच राम-रावण युद्ध होगा? क्या नापाक पाक को पहले ही अपने बाप भारत से हारने से पूर्व ही क्षमा नहीं मांग लेनी चाहिए?"