बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं: बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक (Image Source: IANS)
बांग्लादेश में नई सरकार का गठन हो चुका है। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तारिक रहमान ने भारत के साथ पिछले 1 साल के अंदर खराब हुए रिश्ते सुधारने की कोशिश तेज कर दी है। बांग्लादेश के नए खेल मंत्री अमीनुल हक ने कहा है कि वह भारत के साथ संबंध बेहतर करना चाहते हैं।
खेल मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद अमीनुल हक ने कहा कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और भारत के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं और सारे मुद्दों को जल्द सुलझाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, "शपथ लेने के बाद, मैं संसद भवन में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर से मिला। उनसे टी20 विश्व कप पर बात की। यह एक अच्छी बातचीत थी। मैंने उनसे कहा कि हम इस मुद्दे को बातचीत से जल्दी सुलझाना चाहते हैं। हम सभी पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं।"