हम किसी टीम को हरा सकते हैं, श्रीलंकाई कप्तान अथापट्टू का Asia Cup Final से पहले बड़ा बयान (हम किसी टीम को हरा सकते हैं, श्रीलंकाई कप्तान अथापट्टू का Asia Cup Final से पहले बड़ा बयान)
महिला एशिया कप 2026 का फाइनल 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है। खिताबी मुकाबले में एक बार फिर भारतीय टीम और श्रीलंका आमने-सामने है। फाइनल से पहले श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापट्टू ने कहा है कि उनकी टीम किसी भी टीम को हराने में सक्षम है।
सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ दबाव की स्थिति से निकलते हुए जीत दर्ज करने के बाद चमारी अथापट्टू ने कहा कि उनकी टीम में इतनी गहराई और धैर्य है कि वे विमेंस एशिया कप फाइनल में किसी भी विरोधी टीम को हरा सकती है। कप्तान विशेष तौर पर अपनी टीम के युवा खिलाड़ियों से प्रभावित नजर आईं।
श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, "टीम की ताकत उन खिलाड़ियों की संख्या में है जो हालात के मुताबिक जिम्मेदारी लेने में सक्षम हैं।"