टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। नेपाल क्रिकेट टीम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इंग्लैंड के खिलाड़ियों के चेहरे की हंसी आखिरी गेंद तक उड़ायी थी। सैम करन की आखिरी ओवर में की गई सूझबूझ भरी गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने मैच बेशक 4 विकेट से जीत लिया, लेकिन नेपाल ने अपने प्रदर्शन से बता दिया कि उसे हल्के में लेने की भूल कोई भी टीम न करे।
मैच के बाद नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित पौडेल ने कहा, "लड़कों ने अपना सब कुछ झोंक दिया। मुझे उन पर बहुत गर्व है। नतीजा हमारे पक्ष में नहीं गया, लेकिन कोशिश के हिसाब से हमने खेल के हर विभाग में अपना शत प्रतिशत दिया। आखिरी ओवर में सैम करन ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हम वहां से सुधार करेंगे। हमें एक टीम के तौर पर अपना 100 प्रतिशत देना होगा।"
रोहित ने कहा कि हम इस विश्व कप में सिर्फ हिस्सा लेने नहीं आए। हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेंगे।