इंग्लैंड ने शनिवार को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने स्वीकार किया है कि टीम को बैठकर अपनी गलतियों का आकलन करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन तय करनी होगी।
इस सीरीज में हार के साथ, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) स्टैंडिंग में पाकिस्तान की स्थिति और कमजोर हो गई है। बर्मिंघम में मिली हार से पहले ही वे सबसे निचले पायदान (9वें) पर थे और अब उनका पीसीटी 16.67 प्रतिशत से घटकर 14.81 प्रतिशत हो गया है। इस टीम ने सिर्फ दो मैच जीते हैं और 'स्लो ओवर-रेट' के कारण उनके 8 अंक भी काट लिए गए हैं।
कप्तान बाबर मानते हैं कि इंग्लैंड में मुश्किल सीरीज के बाद अगर उन्हें टेस्ट क्रिकेट में फिर से प्रतिस्पर्धी बनना है, तो पाकिस्तान को अपने खिलाड़ियों और खेलने के तरीके के बारे में अहम फैसले लेने होंगे।