Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दौरान लगातार 7 मुकाबलों में अपराजित रहने के बाद पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को लगातार 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। असिस्टेंट कोच ब्रेड हैडिन को उम्मीद है कि पंजाब किंग्स जीत की राह पर लौटेगी।
पंजाब किंग्स जीत की राह पर लौटने पर फोकस कर रही है। यह टीम बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के सामने होगी। हाल ही में दो करीबी हार के बावजूद, किंग्स 13 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। जैसे-जैसे सीजन अपने आखिरी हफ्तों में पहुंच रहा है, टीम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने पर फोकस कर रही है।
मुकाबले से पहले असिस्टेंट कोच ब्रेड हैडिन ने कहा है कि टीम को इस बात से काफी आत्मविश्वास मिल रहा है कि मिडिल ऑर्डर ने किस तरह से जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने सूर्यांश शेडगे के हालिया प्रदर्शन की ओर इशारा करते हुए इसे टीम की गहराई के लिए सकारात्मक बताया। सूर्यांश ने गुजरात टाइटंस के खिलाप 29 गेंदों में 57 रन की पारी खेली थी।