वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम पर लगा जुर्माना, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 से जुड़ा है मामला (Image Source: IANS)
वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम पर शुक्रवार को सेंट विंसेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में धीमी ओवर गति की वजह से मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 में कहा गया है कि न्यूनतम ओवर गति के अपराधों के लिए, खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। जुर्माना हर उस ओवर के लिए लगाया जाता है जो उनकी टीम निर्धारित समय में नहीं फेंक पाती है।
कप्तान हेली मैथ्यूज ने इस अपराध को स्वीकार कर लिया और प्रस्तावित दंड को मान लिया। इस वजह से मामले की औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं है।