जो भी चीज टीम को जीतने और सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने में मदद करे, मैं उसके लिए तैयार हूं: मेग लेनिंग (जो भी चीज टीम को जीतने और सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने में मदद करे, मैं उसके लिए तैयार हूं: मेग लेनिंग)
ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लेनिंग विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) 12 में मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी संभालेंगी। एनाबेल सदरलैंड के दो साल तक कप्तान रहने के बाद पद छोड़ने के बाद लेनिंग के हाथों में टीम की कमान दी गई है।
लेनिंग जिन्होंने आखिरी बार 2023 में इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी की थी अब नए कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर स्टार्स के प्रदर्शन को बेहतर बनाने का काम करेंगी। वहीं, एनाबेल सदरलैंड भी लीडरशिप ग्रुप में एक अहम भूमिका निभाती रहेंगी। लेनिंग ने बताया कि यह फैसला टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाने के लिए हुई चर्चाओं के बाद लिया गया है। इसमें एक अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर के तौर पर एनाबेल सदरलैंड के वर्कलोड (काम के बोझ) को भी ध्यान में रखा गया है।